Move to Jagran APP

साधु-संतों की हो रहीं हत्याएं तो कैसे कहें कानून व्यवस्था सख्त

जागरण संवाददाता कन्नौज प्रदेश में धर्म की झूठी रक्षक बनने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरका

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 07:44 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 07:44 PM (IST)
साधु-संतों की हो रहीं हत्याएं तो कैसे कहें कानून व्यवस्था सख्त
साधु-संतों की हो रहीं हत्याएं तो कैसे कहें कानून व्यवस्था सख्त

जागरण संवाददाता, कन्नौज: प्रदेश में धर्म की झूठी रक्षक बनने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बावजूद इसके प्रदेश में लगातार साधु- संतों की हत्या हो रही है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

loksabha election banner

यह बात अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में साधु-संतों की हत्या हो रही है। महिलाओं के साथ भी अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा कहती है कि कानून व्यवस्था सुधरी है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में छोटे एवं क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करेगी। उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान हुए पत्रकारों पर हमले की भी निदा की। आरक्षण के सवाल पर बोले, सरकार बनने के बाद ही विचार-विमर्श कर लाया जाएगा। विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव की पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश टाल गए। गुरसहायगंज के बाद वह ताजपुर रोड स्थित श्रीसंत गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां रवि गुप्ता ने साइकिल भेंट की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल लड़ाने का काम करती है। भाजपा केवल सपा के कार्यो पर नाम लिख रही और रंग बदल रही है। जनता धोखे को लेकर मंत्री व सांसदों पर गुस्सा निकाल रही है। प्रतापगढ़ सांसद की पिटाई की गई। विधायक गांव में नहीं घुस पा रहे हैं। सांसद अपमानित हो रहे हैं। मंत्री को कार से उतारा जा रहा है। बीजेपी ने काम रुकवा दिए। आलू मंडी का निर्माण रुक गया। इत्र का म्यूजियम व फैक्ट्री नहीं बन सके। कार्डियोलाजी सहित अन्य कार्य नहीं हो सके। गाय दूध प्लांट बंद पड़ा है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि लोगों को चांद पर भेजना है। भाजपा वहां जा सकती है। आलू, गेहूं, धान व सब्जी किसान की आय दोगुनी करने के बारे में किसान सवाल कर रहे हैं। सपा समय आने पर कई दलों के साथ गठबंधन करेगी। छोटे दलों को शामिल किया जाएगा। बीजेपी अन्याय कर रही है। पुलिस अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ की मुहिम चलाएं। भाजपा के साढ़े चार साल पूरे होने पर जनता विकास के वायदे पूछ रही है। नौजवान रोजगार को परेशान है। व्यापारी बर्बाद है। छोटे कारोबारी अब तक उभर नहीं पाए हैं। डेंगू से मौत हो रही हैं। सड़क के गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। बीजेपी में लाशें गंगा में उतराईं। पूरी दुनिया में देश अपमानित हुआ। आक्सीजन के बिना मौत न होने की बात पर भाजपा ने सबसे बड़ा झूठ बोला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.