घरों के सामने जलभराव होने से बढ़ी परेशानी, गोचरा पर बने मकान
संवाद सूत्र, तालग्राम : प्रशासन की अनदेखी के कारण लोग गंदगी में जीने को विवश हैं। जल निकासी न
संवाद सूत्र, तालग्राम : प्रशासन की अनदेखी के कारण लोग गंदगी में जीने को विवश हैं। जल निकासी न होने के कारण सड़कों पर जलभराव है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। यह तस्वीर है ग्राम पंचायत सिलुआपुर की। यहां दलित बस्ती में पाइप लाइन खराब होने से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
ग्राम पंचायत सिलुआपुर की आबादी 4500 के करीब है। इसमें 1975 मतदाता शामिल है। मगर ये लोग सरकार की कई योजनाओं से वंचित हैं। यहां पर सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया, लेकिन जल निकासी को नाली नहंी बनवाई गई। ऐसे में लोग घरों के गंदे पानी को सामने बनाए गए गड्ढ़ों में एकत्रित कर रहे हैं। इससे गंदगी फैलती है। इज्जतघर बनाने में भी भेदभाव किया गया। कुछ को बनवाने के बाद रुपये दिलवाए जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक किसी को भुगतान नहीं हुआ। सफाई कर्मी नियमित नहीं आता है। स्कूलों व ग्राम प्रधान के दरवाजे पर सफाई कर चला जाता है। गोचरा की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया। बारिश में निकलने में परेशानी होती है। विधवा, वृद्धावस्था पेंशन के लिए भी महिलाएं भटक रही हैं।
-----------
क्या कहते हैं लोग
ग्राम प्रधान ने शौचालय बनवाने को कहा था। एक वर्ष का समय होने जा रहा है, अब तक भुगतान नहीं दिलवाया गया। ऐसे कई लोग हैं, जिनको रुपयों की जरूरत है। इन सभी को भुगतान दिलवाया जाए।
- सुरेंद्र ¨सह
----------
गांव में सड़क कच्ची होने की वजह से जलभराव व कीचड़ होता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं व बच्चों को बारिश के समय परेशानी होती है।
- दीपू ¨सह गांव में दिव्यांगों की पेशन व्यवस्था ठीक नहीं है। कई बार आवेदन किया लेकिन अब तक उसको दिव्यांग पेंशन नहीं मिल सकी है। जिला मुख्यालय तक दौड़ लगाकर थक गया। केवल आश्वासन मिलता रहता है।
- दिव्यांग शिवदत्त ¨सह आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से अब तक वह शौचालय का निर्माण नहीं करवा सके हैं। कई बार प्रधान से कहा लेकिन धनराशि नहंी दी गई। ऐसे में परिवार की महिलाओं व बेटियों को परेशानी होती हैं। उनके जैसे कई अन्य परिवार भी हैं।
- अर¨वद ¨सह
---------
कोट-
जो भी बजट गांव के विकास को मिला था, उतना काम करवा दिया गया है। बजट मिलने पर नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। पानी की पाइप लाइन भी दुरुस्त कराई जाएगी। पेंशन के फार्म समाज कल्याण विभाग में जमा हैं। स्वीकृत न करने के बारे में कोई सही जानकारी नहंी दी जा रही है।
राजेंद्र ¨सह पाल, ग्राम प्रधान
-----------
कोट
ग्रामीणों की समस्याएं जानकारी में नहीं थी। हाल ही में चार्ज लिया है। ग्राम प्रधान व सचिव से वार्ता कर प्राथमिक स्तर पर समस्या का समाधान कराया जाएगा। शौचालय बनवाने वाले सभी ग्रामीणों को धनराशि दिलाई जाएगी।
बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, बीडीओ तालग्राम