कर्नाटक में सरकार गिरी, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: शनिवार को टीवी पर कर्नाटक विधानसभा में येद्दयुरप्पा की सरकार गिर
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 10:03 PM (IST)
संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: शनिवार को टीवी पर कर्नाटक विधानसभा में येद्दयुरप्पा की सरकार गिरी तो कांग्रेसी नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा की अगुवाई में गोले दागकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। कानून का पालन करते हुए न्याय पालिका ने अपना कर्तव्य निभाकर कर्नाटक में अहम रोल निभाया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौके पर शमशाद खां, तारिक बशीर, इशरत खां, आकिल हुसैन, संदीप पाठक, महेश त्रिपाठी, जहीर खां, आफाक हुसैन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें