दो नवंबर से गंगा उत्सव कार्यक्रम
जागरण संवाददाता कन्नौज गंगा संरक्षण के लिए दो नवंबर से गंगा उत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। जल
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 09:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कन्नौज : गंगा संरक्षण के लिए दो नवंबर से गंगा उत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। जल शक्ति मंत्रालय से कार्यक्रम की रूपरेखा जारी हुई है। यह कार्यक्रम गंगा किनारे गांव में होगा, जो चार नवंबर तक चलेगा। गंगा ग्रामों में साफ-सफाई, जैविक खेती, नदियों का संरक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली आदि जागरुकता कार्यक्रम होंगे। पंचायत विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत, सिचाई विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग व नेहरू युवा केंद्र की सहभागिता रहेगी। गुरुवार को बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति बनाई जाएगी। सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें