बुलंदशहर कांड के सरगना सलीम बावरिया गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार
प्रदेश में कई डकैती को अंजाम दे चुके बावरिया गैंग के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी बुलंदशहर कांड के सरगना सलीम के रिश्तेदार हैं।
कन्नौज (जेएनएन)। पुलिस ने बावरिया गैंग के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये प्रदेश में कई जगह डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सभी बदमाश बुलंदशहर कांड के सरगना सलीम बावरिया के रिश्तेदार भी हैं।
बुलंदशहर कांड से संबंधित समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।
आज पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि आइजी के निर्देश पर जिले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ घुमंतू जाति के लोग पुलिस लाइन से चौधरियापुर की तरफ सर्किट हाउस के पास टीले की आड़ में डकैती की योजना बना रहे हैं। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायङ्क्षरग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और पांच बदमाशों को दबोच लिया। इन बदमाशों ने फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज सहित आसपास के कई जिलों में डकैती व हत्या सहित वारदातों को अंजाम दिया है। बदमाशों ने अपने नाम पप्पू उर्फ कलीम व आमिर निवासी सुभाष नगर सिढ़पुरा जिला कासगंज, सलमान उर्फ जाविद उर्फ भूरा व नाजिम उर्फ नाजिद निवासी थाना सिरौली जिला बरेली एवं राशिद उर्फ फारुख निवासी बिलईखेड़ा थाना जहानगंज जिला पीलीभीत बताए हैं।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।