शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
संवाद सूत्र, विशुनगढ़ : शनि देव के दर्शन करने व पूजा अर्चना के लिए अब तक लोगों को छिबरामऊ
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:11 PM (IST)
संवाद सूत्र, विशुनगढ़ : शनि देव के दर्शन करने व पूजा अर्चना के लिए अब तक लोगों को छिबरामऊ तक आना पड़ता था। यह दौड़ अब नहीं लगानी पड़ेगी। कस्बे में शिव मंदिर में शनि देव की प्रतिमा की स्थापना धूमधाम से कराई गई।
शिक्षक हरिप्रकाश शर्मा की देखरेख में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य अनूपानंद महाराज ने हवन पूजन के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। क्षेत्र के लोगों के लिए इस प्रतिमा की स्थापना बेहद आनंददायक होगी। उन्हें शनि देव की कृपा के लिए कहीं दूर तक दौड़ना नहीं पड़ेगा। प्राणप्रतिष्ठा के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें