यूपी में वर्दी फिर हुई शर्मसार! नशे में धुत पीआरडी जवान ने सरेराह किया हाईवोल्टेज ड्रामा
कन्नौज में एक प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान ने शराब के नशे में जीटी रोड पर हंगामा किया और लेट गया, जिससे लंबा जाम लग गया।
HighLights
कन्नौज में पीआरडी जवान ने नशे में जीटी रोड पर हंगामा किया।
सड़क पर लेटने से यातायात बाधित हुआ, वाहनों की लंबी कतारें लगीं।
पुलिस ने जवान को हटाकर मेडिकल जांच के लिए भेजा, कार्रवाई होगी।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। यूपी में वर्दी एक बार फिर से शर्मसार हुई है। शहर के तिर्वा क्रॉसिंग चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात एक प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान ने शराब के नशे में हंगामा किया।
जीटी रोड के बीचों बीच लेट गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविशंकर त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जब पुलिस कर्मियों ने जवान को सड़क से हटाने की कोशिश की, तो वह शांत होने के बजाय पुलिस से ही उलझ गया। पर पुलिस ने सड़क से हटाकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीआरडी जवान राम सिंह यादव अक्सर अपनी ड्यूटी के स्थान को लेकर असंतोष जताता रहता है। हंगामे के दौरान भी वह सही जगह ड्यूटी न लगाए जाने का आरोप लगाकर चिल्ला रहा था।
-1787730267151.webp)
अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद नशे की आधिकारिक पुष्टि होगी। स्पष्ट किया कि जवान के इस अनुशासनहीन और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीआरडी विभाग को औपचारिक पत्र भी भेजा जा रहा है।
