मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगों को मिला सहारा
जागरण संवाददाता कन्नौज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा
जागरण संवाददाता, कन्नौज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जहां 70 दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किए तो महिला मोर्चा ने जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए।
गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने चयनित 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण प्रदान किए। इस दौरान रामसेवक, सुभाष शुक्ला, विशन चंद्र अवस्थी, विश्व प्रताप सिंह, श्रीमती मुन्नी देवी आदि को कान की मशीन, बच्चन लाल, मोनू कठेरिया, वीरेंद्र सिंह, सर्वेश कोरी, वंदना, नरेंद्र पाल, जगराम, गीता पाल को व्हील चेयर, मोहित गुप्ता, प्रदीप कुमार, सतीश अर्जुन राठौर, विक्की बाबू सक्सेना, सुधा सक्सेना, कविता, रंजना दुबे, मुकेश कुमार को बैशाखी प्रदान की गई। इस मौके पर 10 दिव्यांगों को कान की मशीन, 10 को ट्राइसाइकिल, 50 को बैशाखी व अन्य उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, रामवीर कठेरिया, जिला मंत्री संजीव चतुर्वेदी, मनोज अवस्थी उपस्थित रहे। वहीं, जिला अस्पताल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान दीपशिखा, प्रीति, आशा देवी व विमला शुक्ला मौजूद थीं। केक काटकर मनाया मोदी का जन्मदिन
गुरसहायगंज : गुरुवार को महिला प्रभाग की जिलाध्यक्ष डॉ. प्राची दीक्षित सहित अर्चना बाजपेई, पूजा गुप्ता, संतोष कुमारी, कांती देवी, आशमा देवी, मीना पाल, सुमन बाथम, रामवती, उर्मिला देवी, आरती देवी यादव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मोहल्ला सुभाष नगर में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष दीपू शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरदीप मिश्रा केक काटा। मोहल्ला अफसरी में सरस्वती शिशु मंदिर में भी प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस मनाया गया। भाजपा नेता देवेंद्र देव ने नगर की सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए।