सुरक्षित मातृत्व में जिले को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान
जागरण संवाददाता कन्नौज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में इत्र नगरी ने प्रदेश में तीसरा स्था
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 11:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कन्नौज : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में इत्र नगरी ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। लखनऊ में परिवार कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने एनएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक रॉय को पुरस्कृत किया।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व देखभाल की जाती है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रथम स्थान पर सुल्तानपुर, द्वितीय स्थान पर हमीरपुर रहे, जबकि कन्नौज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है, आगे इसे प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें