डीआइओएस को बंद मिला कॉलेज, पूरे स्टाफ का वेतन रोका
जागरण संवाददाता, कन्नौज: माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने निकले डीआइओएस को पढ़ाई क
जागरण संवाददाता, कन्नौज: माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने निकले डीआइओएस को पढ़ाई के समय कॉलेज में ताला लगा मिला, इस पर उन्होंने प्रधानाचार्य समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया। इसी तरह क्षेत्र के कई अन्य कालेजों में शिक्षकों के अलावा लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नदारद थे। डीआइओएस ने उनका भी वेतन रोक दिया तथा प्रधानाचार्य को चेतावनी दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मदनपाल ¨सह ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को सुबह 11:55 पर जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज सकरावा का निरीक्षण किया तो वहां पर ताला बंद था, जबकि उस दिन कोई शासकीय अवकाश नहीं था। निर्धारित एक बजे से पहले ही कॉलेज में अवकाश कर दिया गया। इस पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया गया है। इससे पहले सुबह 9:45 बजे महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा का निरीक्षण किया, तो शिक्षक मुकेश दीक्षित, राजेश कुमार द्विवेदी, विमलेश कुमार के अलावा लिपकि मनोज कुमार द्विवेदी व राकेश शुक्ला बिना किसी सूचना नदारद मिले। इसी तरह बुधवार को दोपहर 12:20 बजे आदर्श जनता इंटर कालेज ग्यासपुर का निरीक्षण किया तो लिपिक वीरेश कुमार त्रिपाठी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरीप्रकाश, जितेंद्र ¨सह, चंद्रप्रकाश व हमवीर ¨सह भी गायब मिले। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय हस्ताक्षर कर चले गए थे। इन सभी कर्मचारियों का वेतन रोककर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआइओएस ने बताया कि इसी तरह प्रतिदिन कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।