विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी से बढ़ी महंगाई, जनता की आवाज दबी

By JagranEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 06:48 PM (IST)

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : देश शक्ति पार्टी अनुसूचित जातियों व जन जातियों के साथ पिछड़ों व गरीब

नोटबंदी से बढ़ी महंगाई, जनता की आवाज दबी
नोटबंदी से बढ़ी महंगाई, जनता की आवाज दबी

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : देश शक्ति पार्टी अनुसूचित जातियों व जन जातियों के साथ पिछड़ों व गरीबों को आरक्षण दिलाएगी। नोटबंदी से महंगाई बढ़ी है जबकि जनता की आवाज दब गई है। संविधान का हर हक जनता को दिलाने का काम किया जाएगा। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार से हर तबके का व्यक्ति भयभीत है। सिर्फ चुनावी वादे किए गए पर पूरा एक भी नहीं हुआ।

यह बातें देश शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसएन चक ने कहीं। नगर के रामजानकी मंडपम में आयोजित जनसभा में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है। जीडीपी घट गई जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। नोट बंदी से काला धन वापस तो नहीं आया लेकिन लोग परेशान जरूर हो गए। प्रधानमंत्री देश का धन विदेश यात्राओं में उड़ा रहे हैं। धार्मिक भावनाएं भड़काने से लगातार देश अंदर से कमजोर हो रहा है। रोहित वेमुला की आत्महत्या, ऊना गौरक्षको के दलितों को बेरहमी से पीटने के मामले दलितों पर हो रहे अत्याचार की नजीर हैं। कहा कि प्रशासनिक अक्षमता के कारण गोरखपुर में बच्चों की दर्दनाक मौतें हुई हैं।भाजपा के खिलाफ हर वर्ग में रोष पनप रहा है। महिलाएं, दलित, पिछड़ों, मुस्लिमों में भय व असुरक्षा का माहौल है। धर्म व जाति की राजनीति हटाकर देश शक्ति पार्टी नई नींव रखेगी। इस मौके पर डा. अशोक तामरे, प्रेम ¨सह वर्मा, राम वृक्ष पाल, राम औतार भारती, रीशू यादव, गिरीश चंद्र, आजाद, राम किशोर चक समेत अन्य रहे। अध्यक्षता मास्टर अलम शेर खां व संचालन आरके चक ने किया।

गुरु का किया सम्मान

नगर गुरसहायगंज व समधन में कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा पाने वाले पूर्व डीजीपी एसएन चक ने अपने गुरु मास्टर अलम शेर खां निवासी डुंडवाबुजुर्ग को सम्मानित किया।कहा कि बचपन में बीड़ी कंपनी में बंडल पर चिट लगाकर गरीबी में भरण पोषण करने के बाद गुरु के आशीर्वाद से आईपीएस परीक्षा पास की। पुलिस महकमे के सबसे बड़े पद पर आसीन हुए। कहा कि व्यक्ति को अपने गुरु को कभी भूलना नहीं चाहिए।