संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव
अवकाश पर होने की वजह से थाना सौरिख से उपनिरीक्षक महेश चंद्र मिश्रा पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सीओ शिवकुमार थापा ने मायकेवालों सहित गांव के लोगों से बात की। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव फांसी पर लटका होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
संवाद सूत्र, चपुन्ना: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजन फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
चौकी खड़िनी के गांव सरैया निवासी शेर सिंह कठेरिया खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी शादी जिला औरैया थाना एरवा कटरा के गांव बरौना कला निवासी मनोरमा के साथ हुई थी। रोज की भांति स्वजन सोमवार रात को सो गए। इसके बाद सुबह जागे तो मनोरमा का शव घर के बरामदे में लगे कुंडे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। मृतका के पति शेर सिंह कठेरिया ने मनोरमा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने लेने की बात कही। इसके बाद मायके फोन कर सास रामश्री को मनोरमा के बीमार होने की सूचना दी। इस पर मायके से मृतका के पिता कैलाश, भाई मनीष व मां रामश्री, बहनोई कुलदीप व बहन नीलम सहित अन्य लोग पहुंच गए। उनको शव तख्त पर पड़ा मिला। इस पर सभी ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ शिवकुमार थापा ने मायकेवालों सहित गांव के लोगों से बात की। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए।
पिता कैलाश ने तहरीर में बताया है कि पुत्री की शादी 13 वर्ष पहले शेरसिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। पढ़ी लिखी न होने का ताना देकर हत्या की धमकी देते थे। वहीं दूसरी शादी की बात भी कहते थे। इसकी को लेकर पुत्री की हत्या कर दी गई। पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। मां मनोरमा की मौत के बाद पिता शेर सिंह ने तीन बेटी व एक पुत्र को अपने साथ लेकर मौके से निकल गया।