Move to Jagran APP

बंद मकान में मिला अधेड़ का शव

संवाद सहयोगी छिबरामऊ बंद मकान में अधेड़ का शव पड़ा मिला। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM (IST)
बंद मकान में मिला अधेड़ का शव
बंद मकान में मिला अधेड़ का शव

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: बंद मकान में अधेड़ का शव पड़ा मिला। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और शव निकाला। स्वजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।

loksabha election banner

कोतवाली छिबरामऊ के गीतापुरम फेस टू कालोनी में 50 वर्षीय भरत सिंह स्वजनों के साथ रहते थे। रविवार सुबह सीढि़यों पर उनका शव मिला। दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पहुंचे। अंदर जाने का रास्ता न होने पर पुलिसकर्मी पड़ोस के मकान की छत से जीने का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और शव निकाला। भरत के भतीजे विक्रांत ने बताया कि 23 जनवरी की शाम चार बजे करीब चाचा ने मोबाइल फोन पर सीने में दर्द होने की बात कही थी, तब वह मौके पर आए थे। बाहर ताला लगा था और अंदर से चटकनी लगी हुई थी। पुकारने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। फर्रुखाबाद थाना मोहम्मदाबाद के गांव मौथा के मूल निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दरवाजे के पास में शटर लगा हुआ था। इससे वह बाहर आते जाते थे। शटर का ताला अंदर से लगा हुआ था और उसकी चाबी पास में रखी हुई थी। स्वजनों ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही है। कार्रवाई से इनकार कर दिया। भरत की शादी भी नहीं हुई थी। घायल मिला कबूतर, टीम ने उपचार कर छोड़ा

जागरण संवाददाता, कन्नौज : घर में गिरे कबूतर में बर्ड फ्लू की आशंका जताई गई। चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण किया तो घायल मिला, जिसे दो दिन बाद उपचार कर छोड़ दिया गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरायमीरा के एक मकान में शुक्रवार शाम कबूतर आंगन में गिरा था। कबूतर में किसी तरह की हलचल न होने पर लोगों ने मरा समझा।बर्ड फ्लू की आशंका पर पशु पालन विभाग को जानकारी दी थी। चिकित्सकों की टीम ने कबूतर को कब्जे में लिया था। परीक्षण किया तो वह जिदा मिला। पंख में चोट थी। जिसे सदर पशु चिकित्सालय लाया गया था, जहां दो दिन तक उपचार कर रविवार सुबह छोड़ दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू का खतरा नहीं है। दूसरे चरण में 70 पक्षियों के सैंपल जांच के लिए बरेली के इज्जतनगर स्थित राष्ट्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजे गए थे, जिनकी दो से तीन दिन में रिपोर्ट आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.