गोशाला से भागे मवेशी पहुंचा रहे फसलों को नुकसान
संवाद सूत्र, चपुन्ना : गोशाला से भागे बेसहारा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं श्
संवाद सूत्र, चपुन्ना : गोशाला से भागे बेसहारा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं शरीफपुर की अस्थाई गोशाला खाली पड़ी है। नुकसान से परेशान किसानों ने इन मवेशियों को पकड़वाए जाने की मांग की है।
मुर्रा की संकुल डेयरी में संचालित गोशाला से गोवंश हटाए गए तो वहां की स्थिति में सुधार हुआ। वहीं यह गोवंश ग्राम शरीफपुर की खाली पड़ी गोशाला तक पहुंचाए गए। वहां मेड़बंदी छोटी होने पर मवेशी निकल भागे। तीन दिन से वह किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सड़कों पर भी झुंड में घूमते रहते हैं। इससे क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। किसानों ने इन्हें पकड़वाकर अस्थाई गोशाला भिजवाए जाने की मांग की है। वहीं मुर्रा में दूसरी अस्थाई गोशाला का भी निर्माण करवा लिया गया है। यहां पर अधिकारी क्षमता से अधिक गोवंश होने पर उन्हें पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्यासपुर में अब तक चारा व पानी का समुचित प्रबंध नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान प्रयास में जुटे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।
-----------
भूसा मिलने पर आलू खाएंगे मवेशी
मवेशियों की अधिक संख्या होने के चलते पर्याप्त मात्रा में भूसा नहीं मिल पा रहा है। इससे वह भूख से व्याकुल रहते हैं। इसको लेकर सौरिख कोल्ड स्टोरेज के मालिक राजेंद्र वर्मा व संजय माथुर ने अस्थाई गोशालाओं में भूसा न मिलने पर कोल्ड से आलू भेजने की बात कही। डीएम ने गोशालाओं की व्यवस्था देख रहे लोगों को मवेशियों के लिए इसकी व्यवस्था करने को कहा। सौरिख ब्लाक के प्रभारी बीडीओ वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि ग्यासपुर में मवेशियों के लिए शाम तक आलू पहुंच जाएगा। रौसेन में भी इसको भिजवाया जा रहा है। यह व्यवस्था भूसा न मिलने तक जारी रहेगी।