ठेकेदार की मनमानी, अधर में अस्पताल
संवाद सूत्र, समधन : नगर पंचायत में 30 बेड का राजकीय अस्पताल चार साल से तैयार नहीं हो पा रहा
संवाद सूत्र, समधन : नगर पंचायत में 30 बेड का राजकीय अस्पताल चार साल से तैयार नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार की मानमानी से निर्माण कछुआ चाल है।
समधन नगर पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर के विकास के लिए राजकीय चिकित्सालय बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बनाने की मंजूरी मिली थी। आठ करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया।कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने वर्ष 2013-14 से निर्माण शुरू कराया। लेकिन चार सात बीतने के बाद 40 फीसद काम नहीं हो सका है। जबकि मार्च 2017 में अस्पताल तैयार होना था। वर्तमान में निर्माण की स्थिति धीमी है। इस कारण अस्पताल का अभी तक ढांचा तैयार नहीं हो सका है। प्लास्टर, फिनी¨सग व लाइ¨टग का काम बाकी है। जबकि शट¨रग अधूरी है।ठेकेदार राघवेंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर मजदूर घर चले गए थे। तब से निर्माण रुका है। मजदूरों को बुलाकर कार्य कराएंगे। जिम्मेदार बोले
निर्माण कार्य के लिए जमीन देर से मिली। इस कारण देर से काम शुरू हुआ। बजट 2011 के आधार पर स्वीकृत हुआ। जबकि 2016 में निर्माण शुरू हुआ। अभी अस्पताल बनने में और समय लगेगा।
-राम मोहन अग्निहोत्री, प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम कानपुर।