विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kannauj Lok Sabha Election: अखिलेश के गढ़ में बढ़ी सियासी गर्मी, सीएम योगी और बसपा सुप्रीमो मायावती की भी होगी जनसभा

Published: Wed, 01 May 2024 12:29 PM (IST)

कन्‍नौज लोकसभा सीट पर मई माह शुरू होते ही पारा 45 डिग्री के पार हो गया। पारा बढ़ने के साथ-साथ ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमों मायावती और अखिलेश करेंगे जनसभा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमों मायावती और अखिलेश करेंगे जनसभा।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमों मायावती और अखिलेश करेंगे जनसभा
  2. मई में 45 डिग्री तापमान में दिग्गजों की जनसभाओं में भीड़ जुटाने की कड़ी चुनौती

राहुल सक्सेना, जागरण कन्नौज। (Kannauj Lok Sabha Election) लू के थपेड़ों के साथ अब मई माह में सियासी पारा तेज हो गया। तल्ख माैसम मिजाज के बीच दिग्गजों की महफिल सजेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर अखिलेश की यादव की जनसभाएं और रोड शो होगा। पसीना छुड़ाने वाले गर्मी में होने वाले जनसभाओं में नेताओं के सामने अब भीड़ जुटाना भी बड़ी चुनौती है।

मई माह शुरू होते ही पारा 45 डिग्री के पार हो गया। पारा बढ़ने के साथ-साथ सियासती गर्मी भी अब सिर चढ़ने लगी। इससे लोकसभा चुनाव की लड़ाई और दिलचस्प होने लगी। तीन मई को शहर में सपा प्रत्याशी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा और रोड शो करेंगे।

इसे भी पढ़ें- शादी के बाद पूजा के लिए जा रहा था परिवार, सरयू नदी में नाव पलटी, तीन डूबे, एक महिला की मौत

इसके बाद चार मई को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा की बिधूना विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने आ रहे हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती नौ मई को तेराजाकेट गुरसहायगंज में विशाल जनसभा संबोधित करेंगी। 1998 से 2019 तक कन्नौज लोकसभा पर सपा का कब्जा रहा है।

2019 इस सीट पर भाजपा के सुब्रत पाठक काबिज हैं। सीट पर कब्जा बनाए रखने के लिए भाजपा हाईकमान का पूरा फोकस है। इससे 11 मई को अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जनसभा होने की तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ।

भाजपा के पास चार और सपा के पास विधायक

कन्नौज लोकसभा सीट पर भाजपा के पास चार और सपा की एक विधायक है, जबकि कन्नौज जिले में आठों ब्लाक में भाजपा के ब्लाक प्रमुख है। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य भी है।

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में शामिल विधानसभाओं के मौजूदा विधायक

- 196 छिबरामऊ अर्चना पांडेय, भाजपा

- 197 तिर्वा कैलाश राजपूत, भाजपा

- 198 सदर असीम अरुण, भाजपा

- 202 बिधूना औरैया रेखा वर्मा सपा

- 205 रसूलाबाद कानपुर देहात पूनम शंखबार भाजपा

2024 लोकसभा चुनाव में कौन प्रत्याशी

सपा-कांग्रेस गठबंधन - अखिलेश यादव

बीजेपी - सुब्रत पाठक

बसपा - इमरान बिन जफर

इसे भी पढ़ें- पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, अधिकारियों को दिया गया यह निर्देश

कन्नौज सीट पर यह रहे सांसद

-1967 : राम मनोहर लोहिया : संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी

-1971 : सत्य नारायण मिश्र : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

-1977 : राम प्रकाश त्रिपाठी : जनता पार्टी

- 1980 : छोटे सिंह यादव : जनता पार्टी

-1984 : शीला दीक्षित भारतीय : राष्ट्रीय कांग्रेस

-1989 : छोटे सिंह यादव : जनता दल

-1991 छोटे सिंह यादव : जनता पार्टी

-1996 : चंद्र भूषण सिंह : भारतीय जनता पार्टी

-1998 : प्रदीप यादव : समाजवादी पार्टी

-1999 : मुलायम सिंह : सपा

-2000 : अखिलेश यादव : सपा

-2004 : अखिलेश : सपा

- 2009 : अखिलेश : सपा

-2012 : डिंपल यादव : सपा

-2014 : डिंपल यादव : सपा

- 2019 : सुब्रत पाठक : भारतीय जनता पार्टी