बच्चों को कमरे में बंद कर पत्नी पर गड़ासा से बोला हमला
जागरण संवाददाता, कन्नौज: एक युवक ने बच्चों को कमरे में बंद कर पत्नी को जान से मारने की नीय
जागरण संवाददाता, कन्नौज: एक युवक ने बच्चों को कमरे में बंद कर पत्नी को जान से मारने की नीयत से गड़ासा से हमला बोल दिया। सिर, नाक समेत कई जगह गंभीर चोट व खून बहने से महिला बेहोश हो गई। बच्चों व पड़ोसियों के आने पर आरोपित भाग गया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला निवासी विशाल जोशी ने बताया मामूली बात पर पिता अक्सर मां के साथ झगड़ा करते थे। आरोप है कि शुक्रवार को पिता मनीष जोशी का मां शारदा देवी उर्फ नीलम (33) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। कहासुनी मारपीट में बदल गई। बताया पिता ने उसे व अन्य को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मां को जान से मारने की नीयत से गड़ासा से हमला करना शुरू कर दिया। इसको हम लोगों ने कमरे में बनी खिड़की से देखा। इससे सभी लोग जोर-जोर से रोने लगे। सिर, नाक व अन्य जगह गंभीर चोट लगने से खून बहने से मां बेहोश हो गई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों के पहुंचने से पहले आरोपित भाग गया। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वहीं, पुत्र विशाल की तहरीर पर पुलिस ने पिता मनीष जोशी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी पड़ताल शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक एके ¨सह ने बताया कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर हमला बोल दिया था। जल्द ही आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।