एक्सप्रेस-वे पर उड़ा चेक पोस्ट, पुलिस नदारद
संवाद सूत्र सौरिख प्रवासी श्रमिकों की मदद को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे कट पर बनाया गया चेक पोस्ट हवा में उड़ गया। वहां से पुलिस नदारद रही और बाइक सवार बिना जांच के आसानी से निकलते रहे। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में शासन के आदेश पर विभिन्न प्रांतो से आ रहे प्रवासी श्रमिकों की सीमा पर जांच की जा रही है। इसके लिए टेंपो बाइक रिक्शा सभी रोके जाने
संवाद सूत्र, सौरिख: प्रवासी श्रमिकों की मदद को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे कट पर बनाया गया चेक पोस्ट हवा में उड़ गया। वहां से पुलिस नदारद रही और बाइक सवार बिना जांच के आसानी से निकलते रहे।
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में शासन के आदेश पर विभिन्न प्रांतो से आ रहे प्रवासी श्रमिकों की सीमा पर जांच की जा रही है। इसके लिए टेंपो, बाइक, रिक्शा सभी रोके जाने के निर्देश हैं। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे कट पर पुलिस की ओर से चेक पोस्ट बनाया गया है। शुक्रवार रात को यह अस्थाई चेक पोस्ट तेज हवा में उड़ गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस वहां पर नहीं थे। एक्सप्रेस-वे पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों से इस बारे में जब जानकारी की गई, तो कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि हवा की वजह से टेंट उखड़ गया था। इसके बांधने के लिए एक्सप्रेस-वे पर कोई जगह नहीं है। पुलिस कर्मी खाना खाने चले गए होगे।