ब्लाक में गंदगी देख सीडीओ नाराज
बारे में जानकारी मिली कि विकास खंड के अंतर्गत 3
संवाद सूत्र, चपुन्ना: औचक निरीक्षक पर खड़िनी ब्लाक पहुंचे सीडीओ परिसर में गंदगी देखकर नाराज हुए। उन्होंने परिसर को साफ रखने के निर्देश दिए। वहीं मनरेगा कार्यो को लेकर प्रवासी श्रमिकों के बारे में जानकारी की।
शनिवार को सीडीओ प्रेमप्रकाश त्रिपाठी सौरिख के विकास खंड कार्यालय खड़िनी पहुंचे। उन्होंने प्रभारी बीडीओ अरविद कुमार से मनरेगा प्रगति की जानकारी की। कार्य में प्रवासी श्रमिकों को अधिक से अधिक शामिल किए जाने को कहा। आवास के बारे में जानकारी मिली कि विकास खंड के अंतर्गत 388 आवास का लक्ष्य दिया गया। 386 का निर्माण हो चुका है। दो आवास अपात्रों को पहुंच गए थे। खातों में भेजी गई पहली किस्त के रुपये वापस करवा लिए गए हैं। इसकी सूचना परियोजना निदेशक को भेजी गई है। उन्होंने ब्लाक आवास प्लस की आधार फीडिग के बारे में जानकारी की। 5624 का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 1373 की फीडिग हुई। इस पर उन्होंने इसे तेजी से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।