मलबे में दबकर मवेशी घायल, बाल-बाल बचे परिजन
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: बारिश की वजह से कच्चे मकान गिर रहे हैं। एक मकान के मलबे में म
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: बारिश की वजह से कच्चे मकान गिर रहे हैं। एक मकान के मलबे में मवेशी दबकर घायल हो गए। वहीं परिजन बाल-बाल बच गए। इनकी चपेट में आकर गृहस्थी दबकर नष्ट हो गई।
ग्राम अहिरुआ राजारामपुर में सुंदर यादव का परिवार रहता है। शनिवार रात को बारिश के बीच उनका कच्चा मकान गिर गया। पुत्री मंजू यादव और उनका पुत्र मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
संवाद सूत्र चपुन्ना के अनुसार ग्राम नगरिया तुला मे शिवप्रकाश दुबे पुत्र राजाराम, रामजी पुत्र शिवप्रकाश एवं किशनादीन पुत्र छोटेलाल दुबे के कच्चे मकान गिर गए और गृहस्थी दब गई। शिवप्रकाश की गाय भी मलबे में दबकर घायल हो गई। बाहर खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए।
संवाद सूत्र तालग्राम के अनुसार ग्राम अयूबपुर निवासी बबिता पत्नी सरमन का कच्चा मकान गिर गया। इसमें पूरी गृहस्थी दबकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलवाए जाने की मांग की है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि लेखपालों से गिर रहे घरों की रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुसार मदद उपलब्ध कराई जाएगी।