यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी के बेटे और बहू का भीषण एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; इंजन निकलकर गिरा
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली से लखनऊ जाते समय एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार
- हादसे की जानकारी मिलते ही DM समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे
- हादसे में घायलों दोनों को पीजीआइ लखनऊ के लिए किया गया रेफर
संवाद सहयोगी, जागरण, तिर्वा (कन्नौज)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मर्सिडीज कार सवार कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का बेटा और बहू हादसे में घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत सामान्य बताते हुए पीजीआइ लखनऊ रेफर कर दिया।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। जागरण
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी का 30 वर्षीय बेटर अभिषेक अपनी 28 वर्षीय पत्नी डा. कृष्णिका के साथ सोमवार को दिल्ली गए थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे दोनों लोग अपनी मर्सिडीज कार से लखनऊ के गोतमी नगर, कालीदास मार्ग आवास लौट रहे थे। इस दौरान तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्ठा के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 194 किलोमीटर प्वाइंट पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी के बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका घायल। pic.twitter.com/tDEcm7aTHg
— UP Desk (@NiteshSriv007) July 30, 2024
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन फटकर दूर जा गिरा। कार में लगे बलून खुलने से बड़ी घटना नहीं हुई। वही यूपीडा कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह पहुंच गए।

डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने भी पहुंच कर हादसे की जानकारी की। चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआइ लखनऊ भेज दिया। सीएमएस ने बताया कि फिलहाल दोनों लोगों की हालत सामान्य है। सिर पर चोट होने के कारण जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि हादसे की वजह जानने के लिए जांच कराई जाएगी।
