पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद फावड़े से हमला
जागरण संवाददाता, कन्नौज: गुखरू में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों म
जागरण संवाददाता, कन्नौज: गुखरू में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे समेत फावड़े चल गए। महिला समेत युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गुखरू निवासी किरन ने बताया कि मकान के पास सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। पड़ोसी पानी भरने पर अक्सर झगड़ा करते हैं। बुधवार को बेटा हैंडपंप से पानी भरने गया था। उसी समय अहिवरन, भूरा, रंजीत व प्रसून ने अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। विरोध पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। साथ ही सिर पर फावड़े से वार कर दिया। इसमें वह गंभीर से लहूलुहान हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष की प्रेमलता ने बताया कि उसकी चाची उर्मिला दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि पुरानी बातों को लेकर छन्नू, जुग्गीलाल, झब्बन व आकाश ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।