महिला का शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार
संवाद सूत्र सौरिख विवाहिता का शव लेकर स्वजन गांव पहुंच तो मायकेवालों में चीखपुकार मच गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, सौरिख: विवाहिता का शव लेकर स्वजन गांव पहुंच, तो मायकेवालों में चीखपुकार मच गई। स्वजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना सौरिख के गांव भटपुरी निवासी सौदान सिंह यादव ने पुत्री सोनाली की शादी जिला मैनपुरी के आवास विकास गली नंबर 1 निवासी स्वदेश कुमार के साथ की थी। सौदान सिंह यादव ने बताया कि शनिवार देर शाम ससुरालीजनों ने पुत्री सोनाली की हत्या कर दी। इसके बाद घर में ताला डालकर चले गए। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस की मदद से घर का ताला खोला गया। पुत्री सोनाली का मृत शरीर जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। अंतिम संस्कार करने के लिए वह पुत्री का शव गांव ले आए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें