Move to Jagran APP

नहर में 12 घंटे बाद मिला दिव्यांग का शव

संवाद सूत्र ठठिया निचली गंग नहर में गोताखोरों ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद दिव्यांग का श

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 09:14 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:09 AM (IST)
नहर में 12 घंटे बाद मिला दिव्यांग का शव
नहर में 12 घंटे बाद मिला दिव्यांग का शव

संवाद सूत्र, ठठिया : निचली गंग नहर में गोताखोरों ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद दिव्यांग का शव बरामद कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के थरिहार गांव निवासी 22 वर्षीय दिव्यांग अशोक कुमार शनिवार को निचली गंग नहर किनारे टहलने गए थे। इस बीच पैर फिसलने से वह नहर में डूब गए थे। नहर पटरी पर उनकी छड़ी मिली थी। इससे उनके नदी में डूबने की जानकारी हुई थी। घंटों तलाश करने के बादभी पता नहीं चला था। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने रविवार सुबह फिर गोताखोर लगाकर तलाश कराई। चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद थरिहार व अड्डापुर्वा गांव के पास शव मिला है। स्वजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। इससे इत्तफाकिया सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.