Move to Jagran APP

कन्नौज में कार पलटने से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा गनर घायल

कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे यहां दौलतपुर गांव के सामने अलीगंज, एटा से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा उनका गनर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 04:19 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 05:00 PM (IST)
कन्नौज में कार पलटने से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा गनर घायल
कन्नौज में कार पलटने से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा गनर घायल

कन्नौज (जेएनएन)। ताजनगरी आगरा को लखनऊ से जोडऩे वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं का क्रम रुक नहीं रहा है। आज इत्रनगरी कन्नौज में भाजपा विधायक की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पलटने से विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा गनर घायल हो गए। उनको मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया।

loksabha election banner

कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे यहां दौलतपुर गांव के सामने अलीगंज, एटा से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा उनका गनर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। कार चालक अंकुर निवासी अगौनापुर कोतवाली अलीगंज ने बताया कि अचानक बारिश होने लगी। कुछ दिखाई नहीं पडऩे से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

विधायक सत्यपाल सिंह को मामूली चोटें आई। जिसे पीआरवी 1645 के कर्मियों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक में शिरकत करने जा रहे थे। उनके साथ में कोतवाली अलीगंज के ह्र्दयपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह भी थे। कोतवाली एटा में तैनात एचसीपी राजपाल सिंह भी घायल हो गए हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.