बारिश से मौसम खुशनुमा, गर्मी से थोड़ी राहत
जागरण संवाददाता, कन्नौज : गुरुवार को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि गर्मी से क
जागरण संवाददाता, कन्नौज : गुरुवार को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि गर्मी से कुछ देर ही राहत मिल सकी। शाम को फिर उमस व गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हो गए। सुबह भयंकर गर्मी व उमस से लोग बेहाल हो गए। दिनभर धूप छाई रही। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। ठंड हवाओं के साथ आसमान पर काले बादल छा गए। अचानक बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई। हालांकि कुछ देर ही बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। शाम को मौसम फिर बदल गया। गर्मी व उमस बढ़ गई। इससे लोग बेहाल हो गए। सड़क पर जलभराव के साथ फिसलन के हालात बन गए। बच्चे व बड़ों ने बारिश का लुत्फ उठाया। वहीं, धान व मक्का किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं, बागवानी किसानों ने नुकसान की संभावना जताई। खेत जलमग्न होने से सब्जी किसानों को भी तगड़ी चपत लगी है। खेतों में पानी भरने से किसान धान की रोपाई में लगे रहे।