धान बिक्री के लिए आनलाइन पंजीकरण को किया जागरूक
संवाद सहयोगी छिबरामऊ धान खरीद के लिए केंद्र खुले आठ दिन हो गए लेकिन अभी तक किसानों को
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:31 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: धान खरीद के लिए केंद्र खुले आठ दिन हो गए लेकिन अभी तक किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी नहीं है। गुरुवार दोपहर बाद एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता किसान सेवा सहकारी समिति सौरिख केंद्र पर पहुंचे। केंद्र प्रभारी अरविद सिंह से जानकारी दी। केंद्र प्रभारी ने अभी तक 33.60 क्विंटल होने की जानकारी दी। प्रभारी अनुज प्रताप सिंह ने 160 क्विंटल धान खरीद करने की बात कही। किसानों को धान बिक्री के लिए प्रेरित करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि बहुत से किसान अनिभिज्ञता जता रहे थे। किसानों को आन लाइन पंजीकरण कराने को कहा गया है। इससे समय से केंद्र पर धान की बिक्री कर सकें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें