विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसान की बेटी अनुप्रिया ने कन्नौज का बढ़ाया मान, UPPSC में आरक्षी पद पर चयन; घर में खुशी का माहौल

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:27 PM (IST)

कन्नौज के मिघौला गांव की किसान की बेटी अनुप्रिया दुबे का पीएससी में आरक्षी पद पर चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

पीएसी में चयनित होने के बाद गांव मिघौला में स्वागत होने पर स्वजन के साथ अनुप्रिया दुबे (दाएं से तीसरी)। स्वजन

पीएसी में चयनित होने के बाद गांव मिघौला में स्वागत होने पर स्वजन के साथ अनुप्रिया दुबे (दाएं से तीसरी)। स्वजन

HighLights

  1. किसान की बेटी अनुप्रिया दुबे का पीएसी में चयन।

  2. मिघौला गांव में खुशी का माहौल, परिवार ने किया स्वागत।

  3. अनुप्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया।

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ(कन्नौज)। पीएससी में आरक्षी पद पर चयनित होकर किसान की बेटी ने क्षेत्र का मान बढ़ाया। गांव पहुंचने पर स्वजन ने फूल मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाई। स्थानीय लोगों ने बेटी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। थाना विशुनगढ़ के गांव मिघौला निवासी अनुप्रिया दुबे पुत्री स्वयं प्रकाश दुबे 10 जून को आयोजित भर्ती परीक्षा में कानपुर देहात केंद्र पर शामिल हुई।

परीक्षा पास करने पर 17 नवंबर को सीतापुर में मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया। वहां से भी सफलता हासिल की। बेटी का चयन पीएसी में आरक्षी पद पर होने स्वजन में खुशी की लहर दौड़ गई। स्वजन ने बेटी के गांव पहुंचने से पहले घर को फूलों से सजाया। इसके बाद फूलमाला पहनाकर बेटी का घर आगमन पर स्वागत किया। मां सविता दुबे ने रोली तिलक लगाया।

अनुप्रिया की इस सफलता की जानकारी होने पर गांव सहित आसपास के लोग पहुंचे और सफलता पर बधाई दी। अनुप्रिया दुबे ने प्रारंभिक शिक्षा मिघौली में संचालित परिषदीय विद्यालय से पाई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कालेज जोत मैनपुरी से की। वही स्नातक श्री गजेंद्र सिंह मीरा देवी पीजी कालेज टड़हा से किया। अनुप्रिया के पिता स्वयं प्रकाश दुबे किसान हैं। मां सविता दुबे गृहणी हैं। वह तीन बहन व एक भाई हैं।

अनुप्रिया दुबे जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कहती हैं। वह गुरुजनों के बताए मार्ग का अनुसरण व माता-पिता की प्रेरणा से सफलता मिलने की बात कहती हैं। पिता स्वयं प्रकाश दुबे ने बताया कि बेटी सफलता ने उन सभी को गौरवांवित किया है। अब प्रशिक्षण के लिए बेटी को बुलाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।