कार्य बहिष्कार कर अमीन संघ का प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार के साथ अमीन संघ का धरना
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार के साथ अमीन संघ का धरना प्रदर्शन जारी है। ऐसे में राजस्व वसूली का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। अमीन धरना स्थल पर नारेबाजी कर विरोध कर रहे हैं।
छह मार्च से राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कर्मियों की हड़ताल चल रही है। सोमवार को दो दिन के अवकाश के बाद कार्यालय खुले तो अमीन संघ के सदस्य पहले की भांति तहसील गेट पर दरी बिछाकर बैठ गए। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि कई बार आश्वासन मिल चुका है। जब हड़ताल समाप्त हो जाती है, तो इस ओर कोई विचार नहीं किया जाता है। उनकी 11 सूत्रीय मांगे काफी समय से लंबित चल रही हैं। इस बार प्रदेश नेतृत्व के अग्रिम आदेशों तक हड़ताल रहेगी। संग्रह अमीन पूरे दिन मेहनत करते हैं लेकिन उनकी समस्याओं के निराकरण को कोई विचार नहीं करता है। अब यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बाद उनकी मांगों पर शासनादेश जारी होने के बाद ही हड़ताल खत्म की जाएगी। इस दौरान तहसील मंत्री आनंद कुमार ¨सह ने बताया कि संग्रह अमीनों की सभी मांगे पूरी किए जाने योग्य हैं। इन पर विचार किया जाना बेहद जरूरी है। इस दौरान सत्यराम, ध्रुव ¨सह, आनंद ¨सह, रामगोपाल, रामऔतार, आमोद, कौशल दुबे, खुशीलाल यादव, अजयपाल ¨सह यादव, धर्मेद्र, बृजभूषण ¨सह, वेदराम, सर्वेश कुमार, रामतीर्थ यादव, जुवैद अहमद, अवनेंद्र ¨सह मौजूद रहे।