विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस से टकराकर पलटा तेज रफ्तार ट्रेलर, तीनों लेन पर यातायात बाधित

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:50 PM (IST)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एंबुलेंस को टक्कर मारकर पलट गया, जिससे तीन लेन बाधित हो गईं। हादसे में एंबुलेंस सवार एक युवक घायल हो गया और सड़क पर चूना पाउडर बिखर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

पलटे हुए ट्रेलर को क्रेन की सहायता से हटवाती सुरक्षा टीम। यूपीडा

पलटे हुए ट्रेलर को क्रेन की सहायता से हटवाती सुरक्षा टीम। यूपीडा

HighLights

  1. तेज रफ्तार ट्रेलर ने एंबुलेंस को टक्कर मारी।

  2. हादसे के बाद ट्रेलर तीन लेन में पलटा।

  3. एंबुलेंस सवार एक युवक गंभीर घायल हुआ।

संवाद सूत्र, तालग्राम (कन्नौज): आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर एंबुलेंस से टकराने के बाद तीन लेन में पलट गया। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उस पर सवार एक युवक घायल हो गया, अन्य सवार बाल-बाल बच गए।

बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के कूड़नी निवासी मनीष कुमार पुत्र संजय पटेल प्राइवेट एंबुलेस लेकर दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। साथ में उनके साथ सहायक चालक मुजफ्फरपुर के थाना बरमूडा के तुर्की निवासी सुनील कुमार यादव, हेल्पर अरुण कुमार और साहिबगंज जगदीशपुर निवासी उमेश कुमार सवार थे।

रविवार रात करीब एक बजे जब वह तालग्राम क्षेत्र के किमी. संख्या 170.15 मुसाफिरपुर गांव के पास एंबुलेंस चालक द्वारा ब्रेक लेने पर पीछे से आ रहा ट्रेलर उससे साइड में टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे तीनों लेन का आवागमन बाधित हो गया। ट्रेलर में चूना पाउडर के पैकेट लदे थे जो सड़क पर बिखर गए। हादसे में एंबुलेंस सवार उमेश कुमार यादव घायल हो गये। सूचना पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया मौके पर पहुंचे।

राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। उमेश को एंबुलेंस से तालग्राम सीएचसी में भर्ती कराया और यातायात पीली पट्टी से संचालित कराया गया। क्रेन और हाइड्रा की मदद से ट्रेलर को मौके से हटाया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का रास्ता आधा घंटे तक बाधित रहा। सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने बताया कि यातायात को पीली पट्टी से गुजारा गया। ट्रेलर को क्रेन से हटाकर रास्ता निर्बाध कराया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।