विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में पीछे से टकराई स्लीपर बस, पांच यात्री घायल

Published: Thu, 26 Nov 2026 05:46 PM (GMT+05:30)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से एक स्लीपर बस कंटेनर से टकरा गई, जिसमें बस चालक, परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बस से खींचकर ले जाने के लिए क्रेन से टोचिंग करवाते सीओ कुलवीर सिंह। फोटो- जागरण

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बस से खींचकर ले जाने के लिए क्रेन से टोचिंग करवाते सीओ कुलवीर सिंह। फोटो- जागरण

HighLights

  1. चालक को झपकी आने से बस कंटेनर से टकराई।

  2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पांच लोग घायल हुए।

  3. घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर छुट्टी दी।

संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से स्कूली बस में सवार चार छात्रों की मौत की विवेचना अभी शुरू भी नहीं हो सकी और एक और हादसा हो गया।

चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार स्लीपर बस कंटेनर में पीछे से टकरा गई। इससे बस चालक, परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।

गुरुवार तड़के 4:40 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 184 किलोमीटर प्वाइंट पर तिर्वा कोतवाली के पचोर गांव के सामने तेज रफ्तार स्लीपर बस चालक को झपकी आने के कारण आगे चल रहे कंटेनर में टकरा गई।

इसमें बस चालक चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के महुरा प्रकाश निवासी 20 वर्षीय अखिलेश पांडेय पुत्र श्याम पांडेय, उसके ही गांव के निवासी परिचालक गोविंद पुत्र शिवहर, यात्री गाजीपुर जिले के 30 वर्षीय शिवनाथ पुत्र देवपाल, दिल्ली के बादली समयापुर निवासी 28 वर्षीय फिरोज अंसारी पुत्र मस्तफा व उसका सात वर्षीय बेटा हुसैन जख्मी हो गया।

यह यात्री चालक-परिचालक के पास बस में आगे बैठे हुए थे। कंटेनर लेकर चालक भाग गया। बस में घायल हुए लोगों को सीओ कुलवीर सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां पर सभी की हालत में सुधार होने पर करीब चार घंटे बाद निजी वाहनों से अपने घर के लिए रवाना हो गए।

क्षतिग्रस्त बस को पुलिस ने एक्सप्रेसवे के टोला प्लाजा फगुआ भट्ठा में खड़ी करा दिया है। सीओ ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में सीओडी पुल पर कार पलटने से सेना के सूबेदार की मौत, पांच घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।