कस्तूरबा गांधी स्कूल से 50 हजार की चोरी
थी। उन्हें मौके पर आकर चोरी गई वस्तुओं का मिलान कर तहरीर देने को कहा गया। बीईओ सुनील दुबे ने बताया कि चोरों ने प्रोजेक्टर तौलिया साबुन टूथब्रस साबुन तेल आदि की चोरी की। करीब 50 हजार का सामान चोरी गया है। सही आंकलन वार्डेन के सूची तैयार करने पर होगा। चोर वार्डेन के कुछ जेवरात व रुपये भी ले गए हैं। बच्चों के आने पर उनके सामान की जानकारी हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि विद्यालय परिसर में चौकीदार की ड्यूटी रहती है। उनको मा
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कमरों का ताला तोड़ चोर 50 हजार की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। अवकाश की वजह से दूसरे दिन वारदात की जानकारी हुई।
शंकरपुर रोड पर आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है। इन दिनों गर्मी का अवकाश होने की वजह से पंजीकृत बालिकाएं व शिक्षिकाएं घर गई हैं। विद्यालय में ड्यूटी पर चौकीदार व चतुर्थ श्रेणी कर्मी रहते हैं। रविवार रात को चोरों ने विद्यालय परिसर में धावा बोल दिया। कमरों के ताले तोड़कर इसमें रखा बच्चों के उपयोग का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा सेफ के ताले तोड़कर इनमें रखे शिक्षिकाओं के जेवर व रुपये भी चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी हुई, तो मौके पर बीईओ सुनील दुबे पहुंचे। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। बच्चों के बक्सों के ताले भी टूटे थे। मौके पर निगम मंडी चौकी प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया पहुंचे। मामले की पड़ताल की। वार्डेन अरुणा शुक्ला भी बाहर थी। उन्हें मौके पर आकर चोरी गई वस्तुओं का मिलान कर तहरीर देने को कहा गया। बीईओ सुनील दुबे ने बताया कि चोरों ने प्रोजेक्टर, तौलिया, साबुन, टूथब्रस, साबुन, तेल आदि की चोरी की। करीब 50 हजार का सामान चोरी गया है। सही आंकलन वार्डेन के सूची तैयार करने पर होगा। चोर वार्डेन के कुछ जेवरात व रुपये भी ले गए हैं। बच्चों के आने पर उनके सामान की जानकारी हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि विद्यालय परिसर में चौकीदार की ड्यूटी रहती है। उनको मामले की भनक नहीं लगी। ऐसे में किसी कर्मी का हाथ होने की आशंका है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।