केबल फटने से 40 गाव की बिजली गुल
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: विद्युत उपकेंद्र से संचालित प्रेमपुर फीडर की इनकमिंग केबल फट गई। इससे
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: विद्युत उपकेंद्र से संचालित प्रेमपुर फीडर की इनकमिंग केबल फट गई। इससे 40 गाव की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों की कई घटे कोशिश के बाद नई केबल डालकर आपूर्ति बहाल की।
विद्युत उपकेंद्र छिबरामऊ में दो केंद्र संचालित हो रहे हैं। पुराने उपकेंद्र से प्रेमपुर फीडर जुड़ा है। शुक्त्रवार को लाइन में फाल्ट होने से इस फीडर की इनकमिंग केबल फट गई। आवाज होने पर कर्मचारियों में हलचल मच गई। आनन-फानन में आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद जेई करन सिंह ने इसकी पड़ताल की।अधिकारियों से वार्ता के बाद नई केबल की व्यवस्था कराई गई। ऐसे में करीब साढे चार घटे तक 100 शैय्या अस्पताल, दीपक पुर व पंथरा फीडर बंद रहे। कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद नई केबल डालकर रात को आपूर्ति बहाल की। एसडीओ रोहित कनौजिया ने बताया कि कुछ दिन पहले भी केबल फट गई थी। आए दिन फाल्ट होने से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी। नई केबल डलवा दी गई है । अब यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी।