विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच बच्‍चों की मां बहनोई के साथ हुई फरार, घर लौटा पत‍ि तो पता चली ऐसा बात... उड़ गए होश 

Published: Fri, 27 Jun 2025 08:11 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 08:20 PM (IST)

शादी के 17 साल बाद पांच बच्चों की मां अपने बहनोई के साथ घर से एक लाख 20 हजार रुपये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गजरौला। शादी के 17 साल बाद पांच बच्चों की मां अपने बहनोई के साथ घर से एक लाख 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर पत‍ि के होश उड़ गए। पीड़ित पति ने मामले की तहरीर थाने में दी है। उधर, पुलिस ने एक अलग मामले में नाबालिग को गायब करने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाले ई-रिक्शा चालक की शादी 17 साल पहले चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद इनके पास पांच बच्चे भी हैं। इस उम्र में अब महिला की अपने बहनोई से प्रेम-प्रसंग हो गया।

गुरुवार की दोपहर में पति ई-रिक्शा लेकर बाजार चला गया और इधर पत्नी घर से एक लाख 20 हजार रुपये लेकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई। पांचों बच्चों को घर पर ही छोड़ दिया। बहनोई भी उसी के मुहल्ले में रहता है। बाद में बच्चों ने अपने पिता को मां के गायब होने की जानकारी दी। घर पर आकर इधर-उधर देखा, लेक‍िन कुछ पता नहीं लगा। सूचना मिली कि बहनाेई भी गायब है। शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। इस मामले के अलावा एक दूसरा केस दर्ज किया गया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।