विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी से निकलते ही महिला ने कानपुर मेमू में कर दी चेन पुलिंग, ट्रेन खड़ी होते ही मची अफरातफरी, 40 मिनट तक हंगामा

Published: Sat, 17 Oct 2026 04:23 PM (IST)

झांसी-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन में एक महिला यात्री ने युवक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए चेन पुलिंग कर दी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. महिला यात्री ने युवक पर अभद्रता का आरोप लगाया।

  2. झांसी-कानपुर मेमू ट्रेन में चेन पुलिंग की घटना।

  3. एरच रोड स्टेशन पर 40 मिनट तक रुकी ट्रेन।

जागरण संवाददाता, झांसी। झांसी-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन में शनिवार को एक महिला यात्री ने युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए चेन पुलिंग कर दी। महिला ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने महिला को समझाया। बाद में महिला पुलिस में शिकायत करने के लिए राजी हुई, जिसके बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

यहा है पूरा मामला

शनिवार को झांसी-कानपुर सेंट्रल मेमू अपने निर्धारित समय से लगभग 25 मिनट की देरी से झांसी स्टेशन से रवाना हुई थी। रास्ते में भी ट्रेन की रफ्तार प्रभावित रही। पूर्वाह्न 10:35 बजे ट्रेन एरच रोड स्टेशन पहुंची। यहां से ट्रेन आगे बढ़ने के बाद एक महिला यात्री ने चेन पुलिंग कर दी।

चेन खींचे जाने से ट्रेन में एमरजेंसी ब्रेक लग गए, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वहीं, चेन पुलिंग करने वाली महिला ने ट्रेन रुकने के बाद आरोप लगाया कि कोच में मौजूद एक युवक ने उसके साथ अभद्रता की है। वह युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगी और ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया।

कोच में मौजूद यात्रियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को समझाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी किया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

लगभग 40 मिनट रुकने के बाद मेमू पूर्वाह्न 11:15 बजे एरच रोड स्टेशन से कानपुर के लिए रवाना हुई। रेलवे की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। महिला की ओर से दी जाने वाली शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- चेन पुलिंग किसी और ने की, जुर्माना रेलवे ने किसी और से वसूला, सोशल मीडिया पर सामने आई कहानी

यह भी पढ़ें- चीखता रहा पिता, गिड़गिड़ाती रही मां... सीमांचल ट्रेन से गिरे 9 महीने के मासूम का 23 घंटे बाद मिला शव