झांसी के सुकुवा-ढुकुवा डैम में तीन युवकों की डूबने से मौत, पास मिली बाइक
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित सुकुवा-ढुकुवा डैम में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। डैम पर तैनात ...और पढ़ें
HighLights
झांसी के सुकुवा-ढुकुवा डैम में तीन युवकों की डूबने से मौत।
डैम पर तैनात जेई ने सुबह तीनों के शव देखे, पुलिस को सूचना दी।
मृतकों की गुमशुदगी संबंधित थानों में पहले ही दर्ज थी।
जागरण संवाददाता, झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित सुकुवा-ढुकुवा डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह डैम पर तैनात जेई की नजर तीनों के शवों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों की पहचान सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पेंच मोहल्ला निवासी राज, नगरा निवासी रीतेश परिहार और नीरज के रूप में बताई गई है। बताया गया है कि तीनों युवकों की गुमशुदगी संबंधित थानों में दर्ज थी।

घटनास्थल पर पहुंंची पुलिस टीम।
तीनों की थाने में दर्ज है गुमशुदगी
एक साथ तीन शव मिलने की सूचना से मौके पर खलबली मच गई। बबीना प्रभारी निरीक्षक राहुल राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। घटनास्थल के पास एक बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उसके सम्बन्ध में जानकारी जुटानी शुरू की।
यह भी पढ़ें- यूपी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ARTO में होगा रजिस्ट्रेशन
तीनों की मौत डूबने से सामने आ रही है, पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा
बबीना प्रभारी निरीक्षक राहुल राठौर ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारम्भिक तौर पर तीनों की मौत डूबने से होने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत की परिस्थितियों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
