झांसी में तमंचा लहराने और धमकी देते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तलाश को पुलिस अलर्ट
एक युवक का तमंचा लहराते और धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर पनवाड़ी थानाध्यक्ष ने ...और पढ़ें
-1785321972122_m.webp)
HighLights
तमंचा लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
पनवाड़ी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर युवक को दबोचा।
ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की सक्रियता सराही।
जागरण संवाददाता, पनवाड़ी(महोबा)। तमंचा लहराते हुए एक द्वारा धमकी दिए जाने का वीडियो सोशल साइड पर वायरल हो रहा है। पनवाड़ी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया और उसकी पहचान कराकर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की है। वायरल वीडियो में तमंचा लहराने वाले युवक की पहचान नगाराघाट गांव निवासी के रूप में हुई है।
उक्त युवक आज बुधवार को अवैध तमंचा लेकर एक परिवार को खुलेआम धमका रहा था तथा वीडियो बना रहे एक व्यक्ति को जान से मारने की भी धमकी देने लगा। आरोप है कि उक्त द्वारा पुलिस को खुली चुनौती दी जा रही थी। एसओ द्वारा गठित पुलिस टीम ने युवक की चुनौती को स्वीकारते हुए उसे दबोचकर उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी है।
एसओ प्रवीण की सक्रियता का कायल हुए ग्रामीण
नगारा घाट गांव के ग्रामीण पनवाड़ी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की सक्रियता के कायल हो गए है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस टीम ने तत्परता न दिखाई होती तो वह शाम तक कोई अनहोनी घटना घटित कर देता। उक्त के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
इनका कहना है
वायरल वीडियो की सत्यता, तमंचे की वैधता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उस आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रवीन कुमार सिंह थानाध्यक्ष पनवाड़ी।
