झांसी में मंगेतर ने प्रेमिका संग अश्लील वीडियो भेजकर तोड़े शादी के सपने, युवती ने दी जान
झांसी में मंगेतर की बेवफाई से आहत 24 वर्षीय युवती छाया पवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगेतर ने ...और पढ़ें
-1793096881677_m.webp)
HighLights
मंगेतर की बेवफाई से युवती छाया पवार ने की आत्महत्या।
प्रेमिका संग अश्लील वीडियो भेजकर मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता।
परिजनों ने मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
जागरण संवाददाता, झांसी। मंगेतर की बेवफाई के चलते थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नई बस्ती निवासी छाया पवार (24) ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि मंगेतर ने अपनी प्रेमिका के साथ के अश्लील वीडियो और तस्वीरें छाया के मोबाइल पर भेज दिए। इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगी थी।
बुधवार सुबह उसका शव घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माँग पर अड़ गए।
रेलवे अस्पताल में तैनात जगदीश लाल की पुत्री छाया पवार का रिश्ता करीब आठ माह पहले रायसेन के रहने वाले एक युवक से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद छाया बेहद खुश थी। वह अपनी शादी और आने वाली जिंदगी को लेकर सुनहरे सपने संजो रही थी।
परिवार में भी शादी को लेकर खुशियों का माहौल था। इसी बीच मंगेतर ने अपनी प्रेमिका के साथ के अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक तस्वीरें छाया के मोबाइल फोन पर भेज दीं। इन्हें देखकर छाया को गहरा आघात पहुंचा।
जिस युवक पर उसने भरोसा किया था, उसी की दूसरी युवती से नजदीकियों का पता चलने के बाद वह परेशान रहने होकर बुधवार सुबह फांसी लगाकर दे दी। पुलिस ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी, परिजन मंगेतर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।
