विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी में UPI से 2000 से अधिक का पेट्रोल-डीजल मिलना बंद, चस्पा किया नोटिस; MDR ने किया विरोध

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:46 PM (IST)

यूपीआई से 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगाने के फैसले का झांसी में विरोध शुरू हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपीआई से 2000 रुपये से अधिक भुगतान पर एमडीआर का विरोध।

  2. झांसी के पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान रोकने के नोटिस चस्पा।

  3. एसोसिएशन ने इसे पंप संचालकों का व्यक्तिगत फैसला बताया।

जागरम संवाददाता, झांसी। यूपीआइ से 2 हजार रुपए से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेण्ट डिस्काउण्ट रेट) लगाने के फैसले का विरोध शुरु हो गया है। राजनैतिक दल सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे हैं तो पेट्रोल पम्प संचालकों ने भी इसका सांकेतिक विरोध प्रारम्भ किया है। आदेश 15 अक्टूबर से लागू होगा, लेकिन पेट्रोल पम्प पर अभी से सूचना चस्पा कर दी गई है।

इस सूचना ने दोहरे संकेत भी दिए हैं। स्पष्ट है कि इस आदेश का भार पेट्रोल पम्प संचालक जनता पर ही डालने की तैयारी में हैं। पेट्रोल पम्प पर लगाए गए इस सूचना पोस्टर से वाहन चालकों में असमंजस और रोष की स्थिति बन रही है। लम्बी कतारों के बीच जब डिजिटल भुगतान से मना किया जा रहा है, तो ग्राहकों और कर्मचारियों में नोकझोंक भी देखने को मिल रही है।

इस पूरे मामले में झांसी पेट्रोल-डीजल असोसिएशन ने स्थिति स्पष्ट की है।असोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बब्बर का कहना है कि संगठन स्तर पर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें- फसल ही नहीं, बिजली बेचकर भी मौज काट रहे बिजनौर के किसान, रोज बन रही 1.60 लाख यूनिट बिजली

पम्प पर लगी सूचनाएं संचालकों का व्यक्तिगत फैसला हो सकती हैं। बहरहाल, नियम लागू होने से पहले ही सामने आ रहे इस निर्णय से आम जनता की जेब और सहूलियत दोनों पर सीधा असर पड़ना तय है।

यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर-आगरा समेत प्रदेश के 35 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, ये रही पूरी लिस्ट