विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्याज काटने को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, हंसिये से वार कर छत से नीचे फेंका; बचने के लिए रची ये खौफनाक साजिश

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 18 Oct 2026 06:30 AM (IST)

झांसी में प्याज काटने के मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। उसने पहले ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. प्याज काटने के विवाद में लिव-इन पार्टनर की हत्या।

  2. आरोपी पति ने हंसिए से वार कर छत से धकेला।

  3. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से खुलासा कर आरोपी को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, झांसी। प्याज काटने को लेकर हुए विवाद में पति ने पहले पत्नी के सिर पर हंसिए से वार किया और फिर उसे छत से नीचे धकेल दिया। इसके बाद घटना को हादसा बताने का प्रयास किया गया। महिला की मां की तहरीर और पुलिस की जांच के बाद मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित पति लालाराम को शनिवार को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली क्षेत्र में 15 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई है। अगले दिन महिला की मां गीताबाई ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। एसपी सिटी प्रीति सिंह के अनुसार, गीताबाई ने बताया कि उनकी बेटी दीपमाला की शादी सुरेश कहार से हुई थी। 14 जनवरी 2026 को सुरेश की मौत हो गई थी।

इसके बाद दीपमाला अपने पति के साथ काम करने वाले लालाराम आदिवासी के साथ रहने लगी। दोनों कोतवाली थाना क्षेत्र में उन्नाव गेट के पास किराये के मकान में रहते थे। पूछताछ में लालाराम ने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम वह दीपमाला के साथ मजदूरी से लौटा था।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में हरियाणा पुलिस पर हमला कर ट्रक चोरी का आरोपी फरार, पुलिस ने रात में किया गिरफ्तार

दोनों ने शराब पी और प्याज खाया। इसके बाद दोबारा प्याज काटने को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। गुस्से में लालाराम ने पास रखे हंसिए से दीपमाला के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ा तो उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई।