झांसी में जज और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में लिखा- हमारी कौम के बेगुनाह लोगों के तबाह कर दिए घर
झांसी में अपर जिला जज (एससीएसटी एक्ट) आदेश चतुर्वेदी और न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

HighLights
झांसी के अपर जिला जज को बम से उड़ाने की धमकी।
न्यायालय परिसर को भी उड़ाने की मिली है चेतावनी।
पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, पत्र भेजने वाले की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, झांसी। झांसी में तैनात अपर जिला जज (एससीएसटी ऐक्ट) आदेश चतुर्वेदी और न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलते ही खलबली मच गई। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस ने न्यायालय पहुँचकर जाँच की। पुलिस अब पत्र भेजने वाले की जानकारी जुटाने में जुट गई है। उधर, न्यायालय परिसर में पहरा बढ़ा दिया गया है।
अपर जिला जज (एससीएसटी ऐक्ट) को डाक द्वारा भेजा गया पत्र मोहम्मद सलीम मंसूरी के नाम से है, जिसमें धमकी दी गई कि जिला न्यायालय लखनऊ में तैनाती के दौरान न्यायिक अधिकारी आदेश चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिये।

हम सभी लोग इनकी गतिविधियों पर ध्यान दे रहे हैं। सभी मौके की तलाश में हैं। पत्र में उल्लेख है कि 7 से 30 अप्रैल के बीच खुदा कसम इनकी न्यायालय परिसर को बम से उड़ा देंगे। न्यायालय परिसर में हत्या निश्चित है। पत्र मिलने के बाद न्यायिक अधिकारी के घर के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
