विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी में ईद पर ड्रोन से हुई ईदगाह की निगरानी, सुरक्षा को लेकर जिलेभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट

Published: Sat, 21 Mar 2026 05:19 PM (IST)

झांसी में ईद-उल-फितर पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. झांसी में ईद-उल-फितर का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

  2. सुरक्षा के लिए ईदगाहों पर ड्रोन से निगरानी की गई।

  3. पुलिस और प्रशासन ने जिलेभर में कड़ी सतर्कता बरती।

महोबा (ब्यूरो)। शनिवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने ईद-उल-फितर (ईद) पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्क निगरानी की।

जिले में ईदुल फितर का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराया गया। एसपी ने भ्रमण दौरान ईद की नमाज के अवसर पर ईदगाहों का निरीक्षण करते हुए वहां के धर्मगुरुओं,मस्जिदों के इमाम एवं मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की।

इस दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर त्यौहार मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा एक-दूसरे को मुबारकबाद/बधाई देकर आपसी भाईचारा एवं आत्मीयता का परिचय दिया।

एएसपी ने भी ईद पर्व के मद्देनजर दिखाई सतर्कता

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह द्वारा ईद-उल-फितर पर्व की नमाज के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की उपस्थिति में ईदगाहों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेक किया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिले के तीनों सर्किल के सीओ ने अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण किया

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा ईद-उल-फितर की नमाज को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर जनपद की समस्त मस्जिदों एवं ईदगाहों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई तथा नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराया गया।