विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी में सैंपल लेने के बहाने बुलाया, फिर पीट-पीट की थी ड्रग कारोबारी की हत्या, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:53 PM (IST)

पुलिस ने एलएलबी छात्र व ड्रग कारोबारी परवेज अली की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में सिपाही आशीष समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ड्रग कारोबारी परवेज अली की हत्या का खुलासा।

  2. सिपाही आशीष सहित कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हुए।

  3. रुपये वसूलने के इरादे से पीट-पीटकर हत्या की।

जागरण संवाददाता,. झांसी। एलएलबी छात्र व ड्रग कारोबारी परवेज अली की सन्दिग्ध मौत की पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुये अहम खुलासे किये हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रेमनगर थाने में सिपाही आशीष समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त 3 कार व 7 मोबाइल फोन कब्जे में लिये हैं। छानबीन के दौरान ड्रग का अवैध कारोबार करने की भी जानकारी सामने आई है।

पूछताछ में कई जानकारियां मिलने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित नहर रोड निवासी अहसान अली का पुत्र परवेज अली 13 सितम्बर की रात 9 से 10 बजे के बीच रैपिडो बाइक बुक कर घर से निकला था।

इसके बाद रात 1 बजे परवेज नशे की हालत में नगरा हाट में पड़ा हुआ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिये मेडिकल कॉलिज भेजा था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शरीर पर चोटों के निशान और दांत से काटे जाने के निशान देखकर हत्या की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच दौरान पता चला कि मृतक परवेज ड्रग का अवैध कारोबार करता था। आरोपियों ने परवेज को ड्रग का सैम्पल लेने के बहाने सुकुवा-ढुकुवा कॉलनि बुलाने के बाद कार में बैठा लिया था।

कार में जेल भेजने का भय दिखाते हुए रुपये वसूलने की योजना थी। रास्ते में परवेज को आरोपियों की योजना की भनक लग गई और वाहन के अन्दर ही हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- यूपी में PRD जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ा, परिवार को 500000 तक के कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा; सरकारी आदेश जारी

इसके बाद आरोपी कार से नगरा हाट में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ाबाजार घास मण्डी निवासी प्रयांश, जुगयाना मोहल्ला निवासी जय श्रीवास्तव, साहिल मिश्रा, बंगला घाट गोपाल की बगिया निवासी भूपेन्द्र वशंकार, नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित गल्ला मण्डी रोड में लक्ष्मीपुरा कॉलनि निवासी यश शिवहरे उर्फ बिट्टू, तलैया मोहल्ला निवासी अर्शिल खान, जुगयाना मोहल्ला निवासी और बाँदा के कोतवाली क्षेत्र स्थित तिन्दवारी निवासी सिपाही आशीष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।