झांसी के अरुण कुमार ने लिया देहदान का संकल्प, मृत्यु के बाद मेडिकल छात्रों के काम आएगा शरीर
झांसी के बंसल कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने मृत्यु के बाद अपनी देह महारानी लक्ष्मीबाई चिकित्सा महाविद्यालय को दान करने ...और पढ़ें

HighLights
अरुण कुमार ने देहदान का संकल्प लिया।
देह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को दान करेंगे।
मेडिकल छात्रों के अध्ययन में सहायक होगी।
जागरण संवाददाता, झांसी। मृत्यु के बाद भी किसी के काम आने की इच्छा लिए ग्वालियर रोड स्थित बंसल कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने देहदान का संकल्प लिया है। उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद देह महारानी लक्ष्मीबाई चिकित्सा महाविद्यालय के शरीर रचना (एनाटॉमी) विभाग को सौंपने की इच्छा जताई है, ताकि मेडिकल विद्यार्थियों के अध्ययन और चिकित्सा शिक्षा में इसका उपयोग हो सके।
अरुण कुमार ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार को देहदान का संकल्प पत्र सौंपा। संकल्प पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि मृत्यु के बाद उनकी देह का उपयोग विद्यार्थियों के अध्ययन तथा चिकित्सा सम्बन्धी कार्यों के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने अपनी इच्छा और पूर्ण मानसिक सन्तुष्टि के साथ लिया है।
अरुण कुमार ने अपने परिजनों से भी अनुरोध किया है कि मृत्यु के बाद उनकी देह को मेडिकल कॉलेज को सौंपने में सहयोग करें। उनका मानना है कि देहदान के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा को आगे बढ़ाने में योगदान दिया जा सकता है। मानव शरीर की संरचना का प्रत्यक्ष अध्ययन मेडिकल विद्यार्थियों के प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
3 बार कौन बनेगा करोडपति में कर चुके है प्रतिभाग
अरुण कुमार 'कौन बनेगा करोड़पति' में वर्ष 2005, 2007 और 2011 में टॉप 10 में प्रतिभाग कर चुके हैं। वर्ष 2007 में टॉप 10 के फास्टर फिंगर का सही उत्तर देते हुए 2 लाख रुपये की धनराशि जीती थी। 2 माह पहले अरुण कुमार एम साइकॉलजी की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। इससे पहले एलएलबी, एमबीए, एमएससी और पीएचडी की ड्रिगी हासिल कर चुके हैं।
