Move to Jagran APP

Jhansi News: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह पर एक और मुकदमा, पेशी पर आए कुख्यात को भगाने की कोशिश का आरोप

UP Latest News समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह को पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार कर लिया है। ट्रिपल हत्याकांड के कुख्यात आरोपी लेखराज सिंह यादव को भगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Umesh TiwariPublished: Thu, 29 Sep 2022 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 05:45 PM (IST)
UP Latest News: पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह सहित विभिन्न लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

UP News: झांसी, जेएनएन। कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को छुड़ाने के प्रयास की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए गरौठा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव सहित विभिन्न लोगों के खिलाफ कोतवाली मोंठ में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखराज सिंह यादव को कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश के मामले में कन्नौज में पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया था। इसमें पुलिस लगभग सभी लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

loksabha election banner

कन्नौज जेल से झांसी कचहरी में पेशी पर आए सजायाफ्ता बंदी लेखराज सिंह यादव को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के आरोप में पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह व 11 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। यह मामला एमपी/एमएलए कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस ने दीपनारायण सिंह यादव से पूछताछ के लिए 72 घंटे की रिमाण्ड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस को महज छह घंटे की रिमांड दी थी।

पुलिस पर हमले में पूर्व विधायक नामजद

मोठ पुलिस ने एमपी/एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हुए हमले में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह को नामजद किया है। न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर पुलिस ने इस मामले में वारंट जारी करने की मांग की है।

पुराने मामलों को उखाड़ने की तैयारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर शिकंजा कसने के लिए अब पुलिस ने पुराने मामलों को नए सिरे से खोलने की कोशिश शुरू कर दी है। पूर्व विधायक के दबाव में राजीनामा होने वाले मामले या फिर एक तरफा दबाव बनाकर अपने समर्थकों के पक्ष में निपटाने वाले मामलों पर पुलिस की नजर है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व विधायक के कार्यक्षेत्र में आने वाले ऐसे लोगों को तलाश किया जा रहा है, जो अपने साथ हुए अन्याय से अभी तक उभर नहीं पाए हैं। उन्हें पुलिस सुरक्षा का आश्वासन देकर कई नए मामलों को दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.