Move to Jagran APP

विश्व कल्याण की कामना के साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न

लोगो : धर्म क्षेत्रे ::: फोटो : 7 बीकेएस 5 झाँसी : गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति कराते शान्तिक

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 11:26 PM (IST)
विश्व कल्याण की कामना के साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न
विश्व कल्याण की कामना के साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न

लोगो : धर्म क्षेत्रे

loksabha election banner

:::

फोटो : 7 बीकेएस 5

झाँसी : गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति कराते शान्तिकुंज से आई टोली। -जागरण

:::

- शान्तिकुंज की टोली को विदाई दी गई

झाँसी : विश्व कल्याण एवं कोरोना से मुक्ति की पावन कामना के साथ 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति गायत्री शक्तिपीठ आँतिया तालाब पर सम्पन्न हुई।

शान्तिकुंज प्रतिनिधि नमो नारायण पाण्डेय ने गुरु दीक्षा संस्कार कराते हुए कहा कि सद्गुरु के बिना व्यक्ति का आत्म परिष्कार सम्भव नहीं है। आध्यात्मिक गुरु आन्तरिक उपचार कर अन्त:करण को शुद्ध करता है। उन्होंने कहा कि अन्नप्राशन संस्कार से बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास में सकारात्मक सहयोग मिलता है। उन्होंने पूर्णाहुति के अवसर पर जनमानस को आध्यात्मिक लाभ प्राप्ति के लिए शान्तिकुंज आने का भाव भरा आमन्त्रण दिया। यज्ञ के अन्तिम दिन श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम दोपहर तक चलता रहा। लोगों ने यज्ञ कुण्ड में हवन सामग्री की आहुतियाँ स्वाहा के उच्चारण के साथ डाली। गुरु दीक्षा, अन्नप्राशन, नामकरण एवं पुंसवन संस्कार कराए गए। गायत्री परिवार की गतिविधियों को प्रमुखता से प्रसारित कराने के लिए डॉ. अचल सिंह चिरार को शान्तिकुंज के टोली नायक पाण्डेय ने पीत पट्टिका का ओढ़ा कर सम्मानित किया। झाँसी व्यापार मण्डल के प्रदेशध्यक्ष सन्तोष साहू, चौधरी फिरोज एवं प्रभु दयाल साहू को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जसी राम परिहार, पीआर चिरार, आसाराम कुशवाहा, सुखवासी कुशवाहा, राजेश मालवीय, हरिमोहन शर्मा, राजेश सक्सेना, गीता कठेरिया, देशबन्धु तिवारी, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रमुख ट्रस्टी हरीकृष्ण पुरोहित ने शान्तिकुंज टोली की विदाई देते हुए आभार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.