Move to Jagran APP

फिर राम मय होगी झाँसी

फोटो : 27 बीकेएस 10 झाँसी : प्रतिमा स्थल पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण करते रामभक्त। ::: - राम

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 10:23 PM (IST)
फिर राम मय होगी झाँसी
फिर राम मय होगी झाँसी

फोटो : 27 बीकेएस 10

loksabha election banner

झाँसी : प्रतिमा स्थल पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण करते रामभक्त।

:::

- राम मन्दिर आन्दोलन की तारीख 30 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

- पुलिस की गोली से शहीद हुए प्रथम कारसेवक की प्रतिमा का होगा अनावरण

झाँसी : राम मन्दिर आन्दोलन की साक्षी बनी झाँसी की नगरी उस तारीख पर एक बार फिर राममय होगी। 30 अक्टूबर को यहाँ भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें 31 साल पहले पुलिस की गोली से शहीद हुए जगत प्रकाश अग्रवाल के परिजनों व घटना में घायल रामभक्तों को सम्मानित किया जाएगा।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा प्रदीप सरावगी ने बताया कि 31 वर्ष पहले 30 अक्टूबर 1990 को राम मन्दिर आन्दोलन का शंखनाद हुआ था। देशभर से लाखों श्रद्धालुओं ने अयोध्या के लिए कूच किया। विभिन्न राज्यों से आये कारसेवको को आगे जाने से रोक दिया गया। झाँसी की जनता ने भी कार सेवको के स्वागत व सम्मान में अपने घर के दरवाजे खोल दिये एवं उनके खाने पीने व रहने की व्यवस्था की। 30 अक्टूबर 1990 को झाँसी और अयोध्या में रामभक्तों पर पुलिस ने गोली चलाई। अयोध्या में गोली प्रात: 10.30 बजे चली थी, जबकि झाँसी में प्रात: 9.30 बजे गोली चली, जिसमें जगत प्रकाश अग्रवाल का बलिदान हुआ था। राम मन्दिर निर्माण के लिए जगत प्रकाश अग्रवाल का प्रथम बलिदान था। उन्होंने कहा कि लोगों का सपना पूरा होने जा रहा है। अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण शुरू हो गया है। इसलिए मन्दिर के लिए जान की बाजी लगाने वाले कारसेवकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को दीनदयाल सभागार में शहीद कारसेवक के परिजनों व घटना में घायल हुए कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। यहाँ रामभक्तों का जत्था खण्डेराव गेट पर उसी जगह पहुँचेगा, जहाँ कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी। यहाँ शहीद जगत प्रकाश की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा तथा इस मार्ग का नाम शहीद जगत प्रकाश का नामकरण किया जाएगा। इससे पहले प्रदीप सरावगी के साथ सहयोगियों ने प्रतिमा स्थल पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर आचार्य हरिओम पाठक, ़िजला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, ़िजला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा, अरिदमन सिंह, आशीष अग्निहोत्री, प्रियाशु डे, संजीव तिवारी संजीव पटैरिया आदि उपस्थित रहे।

इन कारसेवकों का होगा सम्मान

राम प्रकाश अग्रवाल, राय बहादुर राय, हजारी लाल श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, मुन्ना लाल शर्मा, राजीव गुप्ता।

फाइल : राजेश शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.