योगी के निजी निर्णय जनहित में नहीं : शिवपाल
0 रात्रि विश्राम के बाद महोबा कूच कर गए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 0 कहा- गठबन्धन में सपा को दी
0 रात्रि विश्राम के बाद महोबा कूच कर गए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
0 कहा- गठबन्धन में सपा को दी जाएगी प्राथमिकता
झाँसी : कभी मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे गढ़ने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अब उन पर सीधा हमला किया है। कहा कि योगी के निजी निर्णय जनहित में नहरीं हैं। भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह कर भूख, बेरो़जगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाया। उन्होंने सपा से गठबन्धन की सम्भावनाओं को खुलकर हवा भी दी।
सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाल रहे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव सोमवार को झाँसी आए। मोंठ में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। यहाँ से महोबा के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए गठबन्धन आवश्यक है। इसमें समाजवादी पार्टी को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से कोई विवाद नहीं है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के कहने पर अलग पार्टी बनाई। सपा व प्रसपा को नेताजी का पूरा सहयोग मिलता है।
शिवपाल ने खेला हिन्दुत्व कार्ड
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की आड़ में हिन्दुत्व का कार्ड भी खेला। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 ़िजलों में निकाली जा रही रथयात्रा का शुभारम्भ कृष्ण जन्मभूमि से किया गया और समापन रामजन्म भूमि पर किया जाएगा।
फाइल : राजेश शर्मा