Move to Jagran APP

गरीबों की सेवा में समर्पित है प्रधानमन्त्री मोदी का जीवन

फोटो : 17 बीकेएस 16 झाँसी : सीपरी बा़जार गुरुद्वारे में प्रधानमन्त्री मोदी का जन्मदिन मनाते सिख सम

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 09:15 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 09:27 PM (IST)
गरीबों की सेवा में समर्पित है प्रधानमन्त्री मोदी का जीवन

फोटो : 17 बीकेएस 16

loksabha election banner

झाँसी : सीपरी बा़जार गुरुद्वारे में प्रधानमन्त्री मोदी का जन्मदिन मनाते सिख समाज के लोग।

:::

फोटो : 17 बीकेएस 2

झाँसी : संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने केक काटकर मोदी का जन्मदिन मनाया।

:::

17 बीकेएस 17

झाँसी : भाजपा कार्यालय में मनाया जन्मदिन।

:::

17 बीकेएस 15

झाँसी : प्रधानमन्त्री मोदी का जन्मदिन मनाते बबीना विधायक व ़िजला पंचायत सदस्य।

:::

फोटो : 17 जेएचएस 4

झाँसी : प्रधानमन्त्री के जन्मदिन पर युवा भाजपाइयों ने किया रक्तदान।

:::

झाँसी : भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन जश्न के साथ मनाया। महानगर के सभी मण्डलों के अलावा समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम किए। केक काटकर मोदी के लिए दीर्घायु की कामना की। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने रक्तदान कर जन्मदिन मनाया।

0 गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा सीपरी बा़जार में सिख समुदाय द्वारा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना की गई। सरदार इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नियुक्त करने पर एवं लेफ्टिनेण्ट कर्नल सेवा निर्मित गुरमीत सिंह को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त करने पर सभी सिख समुदाय की ओर से प्रधानमन्त्री का आभार व्यक्त किया गया। गुरुद्वारे के ज्ञानी महेन्द्र सिंह द्वारा अरदास की गई की गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, परमजीत सिंह मन्नी सरदार, ़िजला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा संजय लौंगसन, बॉबी भुसारी, गुरमीत भुसारी, तलविन्दर सिंह लक्की, सरदार वीर सिंह, गोल्डी सरदार, दिलबाग सिंह भुसारी, बलवीर सिंह, बिट्टू भुसारी आदि उपस्थित रहे।

0 राजकीय संग्रहालय में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक सन्दीप सरावगी के नेतृत्व में प्रधानमन्त्री का 71वाँ जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। उन्होंने प्रधानमन्त्री मोदी व मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नारी सशक्तिकरण अभियान से प्रेरित होकर दीपावली की भाईदूज पर 1100 बहनों को 55 करोड़ की बीमा पॉलिसी की सौगात देने का संकल्प लिया।

0 किसान मोर्चा द्वारा मोदी के 71वें जन्मदिन पर 71 किसान एवं 71 जवानों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय पटैरिया एवं विधायक राजीव सिंह पारीछा एवं ़िजला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा उपस्थित रहे।

0 भारतीय युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिन पर ़िजलाध्यक्ष महानगर इं. अमित सिंह जादौन के नेतृत्व रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 81 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सासद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, ़िजला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, प्रणय अग्रवाल, रवि राजपूत आदि उपस्थित रहे।

0 भाजपा कार्यालय पर महानगर ़िजलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रधानमन्त्री के जन्मदिन पर केक काटा गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमन्त्री ने अपना पूरा जीवन ़गरीबों, बेसहारा व शोषित समाज के लिए लगा दिया है। गुजरात के मुख्यमन्त्री रहने से लेकर प्रधानमन्त्री के अब तक के कार्यकाल में उन्होंने कभी आराम नहीं किया। इसके अलावा अलग-अलग मण्डल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमाशु दुबे, प्रदीप सरावगी, मनमोहन गेड़ा, अमित साहू, संजीव अग्रवाल लाला, दिगन्त चतुर्वेदी, प्रियाशु डे, सौरभ मिश्रा, अनुज नीखरा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रोहित गोठनकर, सुजीत अग्रवाल, दीपक हिरवानी, संजय चढ्डा आदि उपस्थित रहे।

0 ़िजला युवा मोर्चा द्वारा गुरसराय में रक्तदान शिविर का आयोजन जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। अध्यक्षता ़िजलाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहिल सिंघई ने की। शिविर में 71 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर ़िजला मीडिया प्रभारी सहजेन्द्र बघेल, पंचम सिंह, हाकिम सिंह चौहान, कपिल मुदगिल, शुभम वैद्य, योगेश यादव आदि उपस्थित रहे।

सन्दीप को सम्मानित किया

झाँसी : स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी रामनाथ खैरा की 111वीं जयन्ती पर संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष सन्दीप सरावगी को प्रदेश सरकार की पूर्व मन्त्री रीता बहुगुणा जोशी व एमएलसी व झाँसी प्रभारी सलिल विश्नोई ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, ़िजलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, मनोज रेजा, धर्मेन्द्र खटीक, लखन गौतम, राकेश अहिरवार, विशाल पिपरिया, विकास पिपरिया, साकेत गुप्ता, ऐश्वर्या सरावगी, सुशान्त गेड़ा, राजू सेन, राहुल सोनी, अमित पाण्डेय, रिषभ झा आदि उपस्थित रहे।

फाइल : राजेश शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.