भाजपा में नहीं बुलाए जाते किराए के कार्यकर्ता : विश्नोई
फोटो : 15 जेएसएस 46 झाँसी : दद्दा ध्यानचन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते झाँसी प्रभारी सलिल विश्न
फोटो : 15 जेएसएस 46
झाँसी : दद्दा ध्यानचन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते झाँसी प्रभारी सलिल विश्नोई व साथ में भाजपाई।
:::
0 झाँसी प्रभारी ने कहा- 'हटाए जाएं निष्क्रिय मण्डल अध्यक्ष'
झाँसी : भारतीय जनता पार्टी के जनपद प्रभारी बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सलिल विश्नोई ने आज भाजपा कार्यालय में झाँसी व बबीना विधानसभा क्षेत्र की बैठक ली। उन्होंने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में रुचि नहीं लेने वाले निष्क्रिय मण्डल अध्यक्षों को चिह्नित कर तत्काल पद से हटाने के निर्देश दिए।
महानगर ़िजलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झाँसी प्रभारी सलिल विश्नोई ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से इलेक्शन मोड में है। भाजपा के कार्यकर्ता मजबूत हैं और संगठनात्मक रैली व बैठकों में कार्यकर्ता रहते हैं न कि अन्य दलों की तरह किराए के कार्यकर्ता बुलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सम्वर्धन की जिम्मेदारी विधायकों की भी है। सभी कार्यकर्ता विधायकों के साथ इस कार्य को पूर्ण करें। 24 सितम्बर को पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा। इससे पहले उन्होंने हीरोज ग्राउण्ड पर स्थापित मेजर ध्यानचन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रानी लक्ष्मी बाई पार्क स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, मैथिलीशरण गुप्त पार्क पर मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा, वृन्दावनलाल पार्क पर वृन्दावन लाल की प्रतिमा, झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उनके साथ महापौर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, ़िजला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, अमित साहू, अमित सिंह जादौन, प्रियाशु डे, सौरव मिश्रा, अनुज नीखरा, परमजीत सिंह 'मन्नी', क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा चित्रा सिंह, सभासद मनु सिंह, विद्या प्रकाश दुबे, सुनील परिहार, राहुल सैनी, राकेश शिवहरे, विशाल पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
जलकर समस्या के निराकरण को दिया ज्ञापन
झाँसी : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल महानगर द्वारा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी सलिल विश्नोई को ज्ञापन देकर महानगर की जलकर समस्या का निराकरण कराने की माँग की। इस अवसर पर महापौर/प्रदेश उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, तरुण, अशोक साहू, अर्जुन गोयल, रमेश चन्द्र जौहरी वाले, शैलेन्द्र साहू, बृज बिहारी सोनी, विकास राय, महेश सोनी, प्रवीण सागर, सुमित सेठ, शंकर नायक, प्रशान्त कुशवाहा, इकबाल खान आदि उपस्थित रहे।